बंगाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा, लोग जरूर तीसरे विकल्प पर गौर करेंगे
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बंगाल की राजनीति में कूद गए है और आलाकमान के निर्देश पर आज कोलकाता के लिए रवाना हो गए जहां पर बिग्रेड मैदान में आम जनता को संबोधित किया। रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद विमानन तल पर पत्रकारों से कहा कि बंगाल के चुनाव में एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी है वहीं दूसरी तरफ भाजपा और तीसरे विकल्प के रुप में कांग्रेस और लेफ्ट गठनबंध के रुप में खड़ी है और उन्हें उम्मीद है कि तीसरे विकल्प पर वहां की जनता जरुर गौर करेगी।
कोलकाता जाने से संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधित्व करने के लिए वे वहां जा रहे है और बिग्रेड मैदान मे आम जनता को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा है। तीसरे विकल्प के रूप में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन सामने आया है, उनकी समझ से बंगाल के लोग जरूर इस विकल्प पर गौर करेंगे। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों आपस में लड़ रहे हैं और वहां कांग्रेस की भी सरकार रह चुकी है और लेफ्ट की भी सरकार रही है, अब दोनों मिलकर लड़ रहे हैं तो इसका फायदा जरूर मिलेगा। कोलकाता की इस चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम की उड़ान से रायपुर वापस लौट आए।

पाठको की राय